ओल्ड टेस्टामेंटHIOV

भजन संहिता 82

1आसाप का भजन परमेश्‍वर की सभा में परमेश्‍वर ही खड़ा है; वह ईश्‍वरों के बीच में न्याय करता है :

2“तुम लोग कब तक टेढ़ा न्याय करते और दुष्‍टों का पक्ष लेते रहोगे? (सेला)

3कंगाल और अनाथों का न्याय चुकाओ, दीन-दरिद्र का विचार धर्म से करो।

4कंगाल और निर्धन को बचा लो; दुष्‍टों के हाथ से उन्हें छुड़ाओ।”

5वे न तो कुछ समझते और न कुछ जानते हैं, परन्तु अन्धेरे में चलते फिरते रहते हैं; पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है।

6मैं ने कहा था, “तुम ईश्‍वर हो, और सब के सब परमप्रधान के पुत्र हो; ⓐ

7तौभी तुम मनुष्यों के समान मरोगे, और किसी प्रधान के समान गिर जाओगे।”

8हे परमेश्‍वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर; क्योंकि तू ही सब जातियों को अपने भाग में लेगा!