ओल्ड टेस्टामेंटHIOV

भजन संहिता 70

1प्रधान बजानेवाले के लिये : दाऊद का भजन, स्मरण कराने के लिये। हे परमेश्‍वर, मुझे छुड़ाने के लिये, हे यहोवा, मेरी सहायता करने के लिये फुर्ती कर!

2जो मेरे प्राण के खोजी हैं, उनकी आशा टूटे, और मुँह काला हो जाए! जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं, वे पीछे हटाए और अपमानित किए जाएँ।

3जो कहते हैं, “आहा, आहा!” वे अपनी लज्जा के मारे उलटे फेरे जाएँ।

4जितने तुझे ढूँढ़ते हैं, वे सब तेरे कारण हर्षित और आनन्दित हों; और जो तेरा उद्धार चाहते हैं, वे निरन्तर कहते रहें, “परमेश्‍वर की बड़ाई हो!”

5मैं तो दीन और दरिद्र हूँ; हे परमेश्‍वर, मेरे लिये फुर्ती कर! तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; हे यहोवा, विलम्ब न कर!