ओल्ड टेस्टामेंटHIOV

भजन संहिता 131

1यात्रा का गीत : दाऊद का हे यहोवा, न तो मेरा मन गर्व से और न मेरी दृष्‍टि घमण्ड से भरी है; और जो बातें बड़ी और मेरे लिये अधिक कठिन हैं, उनसे मैं काम नहीं रखता।

2निश्‍चय मैं ने अपने मन को [1] शान्त और चुप कर दिया है, जैसा दूध छुड़ाया हुआ लड़का अपनी माँ की गोद में [2] रहता है, वैसे ही दूध छुड़ाए हुए लड़के के समान मेरा मन भी रहता है। [3]

3हे इस्राएल, अब से लेकर सदा सर्वदा यहोवा ही पर आशा लगाए रह!