ओल्ड टेस्टामेंटHIOV

भजन संहिता 124

1यात्रा का गीत : दाऊद का इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,

2यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,

3तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,

4हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते [1];

5उमड़ते [2] जल में हम उसी समय ही बह जाते।

6धन्य है यहोवा, जिसने हम को उनके दाँतों तले जाने न दिया!

7हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया, हम बच निकले!

8यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।