न्यू टेस्टामेंटHIOV

तीमुथियुस के नाम पौलुस प्रेरित की दूसरी पत्री 4

1परमेश्‍वर और मसीह यीशु को गवाह करके, जो जीवतों और मरे हुओं का न्याय करेगा, और उसके प्रगट होने और राज्य की सुधि दिलाकर मैं तुझे आदेश देता हूँ

2कि तू वचन का प्रचार कर, समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता और शिक्षा के साथ उलाहना दे और डाँट और समझा।

3क्योंकि ऐसा समय आएगा जब लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे, पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुत से उपदेशक बटोर लेंगे,

4और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएँगे।

5पर तू सब बातों में सावधान रह, दु:ख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर, और अपनी सेवा को पूरा कर।

6क्योंकि अब मैं अर्घ के समान उंडेला जाता हूँ, और मेरे कूच का समय आ पहुँचा है।

7मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूँ, मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्‍वास की रखवाली की है।

8भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा, और मुझे ही नहीं वरन् उन सब को भी जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं।

9मेरे पास शीघ्र आने का प्रयत्न कर।

10क्योंकि देमास ⓐ  ने इस संसार को प्रिय जानकर मुझे छोड़ दिया है और थिस्सलुनीके को चला गया है। क्रेसकेंस गलातिया को और तीतुस ⓑ  दलमतिया को चला गया है।

11केवल लूका ⓒ  मेरे साथ है। मर  ⓓ  को लेकर चला आ; क्योंकि सेवा के लिये वह मेरे बहुत काम का है।

12तुखिकुस ⓔ  को मैं ने इफिसुस भेजा है।

13जो बागा मैं त्रोआस ⓕ  में करपुस के यहाँ छोड़ आया हूँ, जब तू आए तो उसे और पुस्तकें विशेष करके चर्मपत्रों को लेते आना।

14सिकन्दर ⓖ  ठठेरे ने मुझ से बहुत बुराइयाँ की हैं; प्रभु उसे उसके कामों के अनुसार बदला देगा। ⓗ

15तू भी उससे सावधान रह, क्योंकि उसने हमारी बातों का बहुत ही विरोध किया है।

16मेरे पहले प्रतिवाद के समय किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, वरन् सब ने मुझे छोड़ दिया था। भला हो कि इसका उनको लेखा देना न पड़े!

17परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा और मुझे सामर्थ्य दी, ताकि मेरे द्वारा पूरा पूरा प्रचार हो और सब अन्यजातीय सुन लें। मैं सिंह के मुँह से छुड़ाया गया।

18और प्रभु मुझे हर एक बुरे काम से छुड़ाएगा, और अपने स्वर्गीय राज्य में सुरक्षित पहुँचाएगा। उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।

19प्रिस्का और अक्विला ⓘ  को और उनेसिफुरुस ⓙ  के घराने को नमस्कार।

20इरास्तुस ⓚ  कुरिन्थुस में रह गया, और त्रुफिमुस ⓛ  को मैं ने मीलेतुस में बीमार छोड़ा है।

21जाड़े से पहले चले आने का प्रयत्न कर। यूबूलुस, और पूदेंस, और लीनुस और क्लौदिया, और सब भाइयों का तुझे नमस्कार।

22प्रभु तेरी आत्मा के साथ रहे। तुम पर अनुग्रह होता रहे।