ओल्ड टेस्टामेंटHIOV

इतिहास नामक पुस्तक – पहला भाग 3

1दाऊद के पुत्र जो हेब्रोन में उससे उत्पन्न हुए वे ये हैं : जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोअम से, दूसरा दानिय्येल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ।

2तीसरा अबशालोम जो गशूर के राजा तल्मै की बेटी माका का पुत्र था, चौथा अदोनिय्याह जो हग्गीत का पुत्र था।

3पाँचवाँ शपत्याह जो अबीतल से, और छठवाँ यित्राम जो उसकी स्त्री एग्ला से उत्पन्न हुआ।

4दाऊद से हेब्रोन में छ: पुत्र उत्पन्न हुए, और वहाँ उसने साढ़े सात वर्ष राज्य किया; और यरूशलेम में तैंतीस वर्ष राज्य किया। ⓐ

5यरूशलेम में उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए : अर्थात् शिमा, शोबाब, नातान और सुलैमान, ये चारों अम्मीएल की बेटी बतशेबा [1] से उत्पन्न हुए; ⓑ

6और यिभार, एलीशामा, एलीपेलेत,

7नेगाह, नेपेग, यापी,

8एलीशामा, एल्यादा, और एलीपेलेत, ये नौ पुत्र थे।

9ये सब दाऊद के पुत्र थे; और इनको छोड़ रखेलियों के भी पुत्र थे; और इनकी बहिन तामार थी।

10फिर सुलैमान का पुत्र रहबाम उत्पन्न हुआ; रहबाम का अबिय्याह, अबिय्याह का आसा, आसा का यहोशापात;

11यहोशापात का योराम, योराम का अहज्याह, अहज्याह का योआश;

12योआश का अमस्याह, अमस्याह का अजर्याह, अजर्याह का योताम;

13योताम का आहाज, आहाज का हिजकिय्याह, हिजकिय्याह का मनश्शे;

14मनश्शे का आमोन, और आमोन का योशिय्याह पुत्र हुआ।

15योशिय्याह के पुत्र : उसका जेठा योहानान, दूसरा यहोयाकीम; तीसरा सिदकिय्याह, चौथा शल्‍लूम।

16यहोयाकीम का पुत्र : यकोन्याह; इसका पुत्र सिदकिय्याह।

17यकोन्याह जो बन्दी था, उसके पुत्र शालतीएल,

18और मल्कीराम, पदायाह, शेनस्सर, यकम्याह, होशामा और नदब्याह;

19और पदायाह के पुत्र जरुब्बाबेल और शिमी हुए; और जरुब्बाबेल के पुत्र मशुल्‍लाम और हनन्याह, जिनकी बहिन शलोमीत थी;

20और हशूबा, ओहेल, बेरेक्याह, हसद्याह और यूशमेसेद, पाँच।

21हनन्याह के पुत्र : पलत्याह और यशायाह, और उसका पुत्र रपायाह, उसका पुत्र अर्नान, उसका पुत्र ओबद्याह, उसका पुत्र शकन्याह।

22शकन्याह का पुत्र शमायाह, और शमायाह के पुत्र हत्तूश और यिगाल, बारीह, नार्याह और शपात, छ:।

23नार्याह के पुत्र : एल्योएनै, हिजकिय्याह और अज्रीकाम, तीन।

24एल्योएनै के पुत्र : होदब्याह, एल्याशीब, पलायाह, अककूब, योहानान, दलायाह और अनानी, सात।